फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Stolen Solar Lights on Road

मार्ग पर लगीं सोलर लाइटें चोरी

Fri, 02 Feb 2018 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।   Updated Fri, 02 Feb 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
Stolen Solar Lights on Road
रीठा साहिब में चोरों की नजर से बची एकमात्र सोलर स्ट्रीट लाइट। - फोटो : अमर उजाला

रीठा साहिब गुरुद्वारे को जाने वाले मार्ग पर लगी सोलर लाइटें चोरी हो गई हैं। लाइटों के चोरी हो जाने से रात के समय ग्रामीणों और गुरुद्वारा आने वाले तीर्थ यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस में अभी तक चोरी की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन


एक वर्ष पूर्व इलाके के जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा ने रीठा साहिब गुरुद्वारे मार्ग पर चार सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाईं थीं। कुछ दिनों पहले चार लाइटों में से तीन लाइटें बंद हो गईं। जांच करने पर पाया कि लाइटों से तीन बैटरी, दो सोलर लाइट और दो सोलर प्लेट चोरी हो हो गई हैं। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


ये उपकरण कब चोरी हुए, इसकी ठीक-ठीक जानकारी ग्रामीणों को भी नहीं है। बीते करीब तीन सप्ताह से रात में उजाला नहीं होने से पहले लोगों ने सोचा कि लाइट में खामी आने से उजाला नहीं हो रहा होगा, लेकिन बाद में चोरी की पता चला। रीठा साहिब के थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह का कहना है कि चोरी की सूचना थाने में नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed