फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Stirred due to two positives including female employee

महिला पालिका कर्मी समेत दो के पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Stirred due to two positives including female employee
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें एक नगर पालिका की महिला कर्मचारी और दूसरा बागेश्वर निवासी एक युवक है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित महिला पालिका कर्मी को उसके दो छोटे बच्चों समेत आइसोलेट कर दिया है। दोनों बच्चों के भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं महिला कर्मी के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। जबकि बागेश्वर के युवक को ट्रामा सेंटर के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि लॉकडाउन में कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य किए जाने से गत 22 जून को नगर पालिका कार्यालय के दस कर्मचारियों के रैंडम सैंपल लेकर जांच के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजे गए थे। जिनमें आठ कर्मचारियों की निगेटिव रिपोर्ट पहले आ गई थी और आज दो महिला कर्मियों की रिपोर्ट आई तो उसके एक महिला कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिली है। एसीएमओ ने बताया कि फिलहाल महिला में कोरोना संक्रमण कोई बाहरी लक्षण नहीं हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के दो कार्यालय कक्षों को सील किया गया है। तहसीलदार खुशबू पांडेय ने बताया कि संक्रमित महिला के संपर्क के आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। जिसके बाद उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संक्रमित महिला कर्मी की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर वह किसके संपर्क में आने से संक्रमित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ यहां होटल में क्वारंटीन एक और युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह मूलरूप से बागेश्वर जिले के कांडा का रहने वाला है। पिछले दिनों यह गुरुग्राम से अपनी सुसराल टनकपुर आया तो प्रशासन ने उसे एक होटल में क्वारंटीन किया था। इसको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार की देर शाम हेल्थ बुलेटिन में जारी की गई। एसीएमओ डॉ एचएस हयांकी ने बताया कि जांच में पॉजेटिव मिले युवक की पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसे होटल में ही क्वारंटीन रखा गया है।

पूरे पालिका कार्यालय को किया जा रहा सैनिटाइज
महिला कर्मी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पूरे नगर पालिका कार्यालय परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है। तहसीलदार खुशबू पांडेय ने बताया कि पालिका कार्यालय के हर हिस्से को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed