{"_id":"5f3c0e0e8ebc3e620434b5a0","slug":"stirred-activists-due-to-mla-s-cook-being-found-positive-champawat-news-hld3937686174","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के रसोइया के पॉजिटिव पाए जाने से कार्यकर्ताओं में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के रसोइया के पॉजिटिव पाए जाने से कार्यकर्ताओं में हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी के रसोइया के कोरोना पॉजिटिव मिलने से कार्यकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन के अनुसार विधायक की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के कोरोना सैंपल लिए जाएंगे।
बताते चलें कि 15 अगस्त को सर्किट हाउस में विधायक कैलाश गहतोड़ी की जन्मदिन पार्टी आयोजित कर केक काटा गया। इस दौरान रैपिड एंटीजन टेस्ट में विधायक के रसोइया को कोरोना पाजिटिव पाया गया। विधायक के रसोइया के कोरोना पाजिटिव मिलने की जानकारी मिलने पर जहां कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। कई कार्यकर्ता सैंपल देने के लिए स्वयं अस्पताल पहुंच गए। तहसीलदार प्रियंका रानी ने बताया कि विधायक की पार्टी में नजदीकी संपर्क में आए बेहद करीबी कार्यकर्ताओं के साथ ही कार्यक्रम में शामिल अन्य सभी लोगों की सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही सभी लोगों की सैंपलिंग की जाएगी और जरूरत पड़ी तो उन्हें आइसोलेट किया जाएगा।
कोट
रसोइया के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मैंने कार्यकर्ताओं और 15 अगस्त को जन्मदिन कार्यक्रम में मौजूद लोगों से खुद को क्वारंटीन कर सावधानी बरतने की नसीहत दी है। साथ ही कोरोना संक्रमण बचाव से संबंधित तमाम दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
कैलाश गहतोड़ी विधायक चंपावत