{"_id":"600c6f698ebc3e2e6e5efbff","slug":"state-pensioners-demonstrated-in-collectorate-champawat-news-hld4122808200","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय पेंशनरों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय पेंशनरों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते गर्वमेंट पेंशनर्स आर्गनाइजेशन के पदाधिकारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की जिला इकाई ने कर्मचारी पेंशनर और पारिवारिक पेंशन भोगियों की महंगाई भत्ते की मांग के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी पांच सूत्री मांगों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में चिकित्सा उपचार के लिए पेंशनर्स और सेवारत कर्मचारियों का मासिक अंशदान एक समान किए जाने की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि सेवारत कर्मचारियों की अपेक्षा पेंशनरों को 50 प्रतिशत और पारिवारिक पेंशनरों को 30 प्रतिशत धनराशि मिलती है। इसे समान किया जाना चाहिए। उन्होंने सेवारत वरिष्ठ पुरुष नागरिकों को भी महिलाओं के समान रेल किराए में 50 प्रतिशत की छूट दिए जाने, वरिष्ठ नागरिकों की आयकर सीमा को पांच लाख से बढ़ा कर साढ़े सात लाख किए जाने, वृद्धा अवस्था और विकलांग मासिक पेंशन को कम से कम तीन हजार रुपये किए जाने की मांग उठाई।
जिलाध्यक्ष हयात सिंह तड़ागी और प्रदेश महामंत्री बची सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वालों में प्रहलाद सिंह मेहता, खुशाल सिंह महरा, किशन सिंह धौनी, भगवान सिंह सामंत, कृष्णा चंद्र पुनेठा, रमेश चंद्र पंत, दिनेश चंद्र जोशी, उम्मेद सिंह रौतेला, टीका राम टम्टा, रवींद्र सिंह बिष्ट, उजालू राम, मनोहर लाल, रमेश चंद्र उप्रेती, हेम चंद्र, बीडी राय, गणेश दत्त जोशी, पदमादत्त पुनेठा, बद्री सिंह रौतेला, भगीरथ जोशी आदि शामिल रहे।