फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Started to fill the pits of the road NH

एनएच ने शुरू किया सड़क के गड्ढों का भरान

Wed, 09 Dec 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Wed, 09 Dec 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन

एनएच के गड्ढों को लेकर अब तक उदासीन बने विभाग की नींद अमर उजाला में खबर छपने के बाद टूट गई है। विभाग ने बुधवार से सड़क के गड्ढे भरने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है, जिससे सड़क पर चलने वालों को राहत मिलेगी। टनकपुर से लेकर खटीमा तक गड्ढों को भरा जा रहा है।

विज्ञापन


सितारगंज से टनकपुर तक टू लेन राजमार्ग निर्माण कार्य के चलते सड़क पर बने गड्ढों से यात्रियों को परेशान हो रही थी। गत माह इस आशय की खबर छपने के बाद एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने एनएच के अधिकारियों को तबल कर शीघ्र गड्ढे भरने की हिदायत दी, लेकिन फिर भी एनएच विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया तो अमर उजाला ने बुधवार को इस आशय की खबर को प्रमुखता से छापा, जिसका असर यह हुआ कि बुधवार से गड्ढों को भरने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


मौके पर गड्ढों को भरने का काम करा रहे ठेकेदार के एक कर्मचारी ने बताया कि टनकपुर से लेकर खटीमा तक सड़क पर बने गड्ढों को भरा जाना है। एक सप्ताह के अंदर गड्ढों को भरकर सड़क दुरुस्त कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed