{"_id":"668ad5dbd2a89b5b2205ba84","slug":"stagnation-of-water-supply-from-kwarala-pumping-scheme-in-champawat-champawat-news-c-229-1-shld1026-110030-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत में क्वैराला पंपिंग योजना से पानी की आपूर्ति की ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत में क्वैराला पंपिंग योजना से पानी की आपूर्ति की ठप
Sun, 07 Jul 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 07 Jul 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में पिछले चार दिन से हो रही बारिश से क्वैराला पंपिंग योजना से पेयजल आपूर्ति ठप है। योजना का पेयजल स्रोत मटमैला हो गया है। ऐसे में जल संस्थान योजना से पानी पंप नहीं कर रहा है। पानी नहीं आने के कारण नगर की 15 हजार की आबादी परेशान हैं। हालांकि जल संस्थान स्थानीय स्रोतों से पानी पंप कर आपूर्ति करने का प्रयास कर रहा, लेकिन बारिश के कारण इन स्रोतों से भी पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है।
पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होने के कारण लोगों को बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है। जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता हेमंत फुलारा ने बताया कि क्वैराला पंपिंग योजना के स्रोत का पानी मटमैला हो गया है। ऐसे में वहां से पानी पंप नहीं किया जा रहा है। बारिश थमने के बाद स्रोत की सफाई के बाद आपूर्ति होगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्थानीय स्रोतों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है, लेकिन बारिश के कारण स्रोत में लकड़ी या अन्य चीजें फंसने के कारण दिक्कत आ रही है। स्रोत की सफाई बारिश में भी की रही है, लेकिन बारिश में बार-बार स्रोत में कुछ न कुछ अटक रहा है।