फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   St. Francis School to return hostel fees to students

छात्रों से वसूली हॉस्टल फीस लौटाएगा सेंट फ्रांसिस स्कूल

Fri, 14 Jul 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत )
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत ) Updated Fri, 14 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
St. Francis School to return hostel fees to students
सेंट फ्रांसिस स्कूल की शिकायतों की जांच करते शिक्षा विभाग के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में शिक्षा विभाग की टीम ने अभिभावकों द्वारा शुल्क को लेकर विद्यालय प्रबंधन पर लगाए आरोपों की जांच की। टीम ने विद्यालय द्वारा वसूली गई हॉस्टल फीस लौटाने के साथ ही वार्षिक शुल्क तिमाही किश्तों में लेने और तिमाही में वसूली जाने वाली ट्यूशन फीस हर माह लेने के निर्देश दिए। विद्यालय प्रबंधन को अभिभावकों की खुली बैठक आयोजित कर शीघ्र विद्यालय प्रबंध कमेटी गठित कर कमेटी के फैसले पर ही आय-व्यय तय करने को कहा गया है। तीन माह का अतिरिक्त शुल्क वसूलने के आरोप की जांच के लिए विद्यालय के अभिलेख कब्जे में लिए गए हैं।


अभिभावकों ने सेंट फ्रांसिस स्कूल पर फीस के नाम पर शोषण करने का आरोप लगाया था, इस पर जिलाधिकारी डा. अहमद इकबाल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को जांच के आदेश दिए थे। शुक्रवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, जिला शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण, खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट, समन्वयक देवी दत्त जोशी ने अभिभावकों की मौजूदगी में विद्यालय प्रबंधन से बिंदुवार पूछताछ की। विद्यालय प्रबंधन द्वारा हर छात्र से एक-एक हजार रुपये हॉस्टल फीस लेना पाया गया, जिसे फौरन लौटाने के निर्देश दिए गए हैं। पुन: प्रवेश और 13 माह की फीस लेने का आरोप गलत साबित हुआ। मार्च, अप्रैल और मई का शुल्क अतिरिक्त लेनेे के आरोप की जांच के लिए अभिलेख कब्जे में लिए गए हैं। विद्यालय में सीएमसी का गठन न करने को गंभीरता से लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्रबंधन को शीघ्र अभिभावकों की खुली बैठक बुलाकर सीएमसी का गठन करने और सीएमसी के निर्णय पर ही आय-व्यय तय करने के निर्देश दिए। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक ब्रदर सोजन, प्रधानाचार्य ब्रदर बरियाम दास के अलावा अवधेश जायसवाल, हरीश कलौनी, केदार सामंत समेत काफी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed