{"_id":"581382984f1c1b994fbc47e7","slug":"ssb-with-three-women-caught-overseas-cosmetic","type":"story","status":"publish","title_hn":" एसएसबी ने तीन महिलाओं से पकड़ा विदेशी कास्मेटिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी ने तीन महिलाओं से पकड़ा विदेशी कास्मेटिक
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Fri, 28 Oct 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी ने तीन महिलाओं से पकड़ा विदेशी कास्मेटिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी ने तीन भारतीय महिलाओं को बड़ी मात्रा में नेपाल से तस्करी कर लाए कास्मेटिक के साथ पकड़कर कस्टम के सुपुर्द किया है। कस्टम ने सामान जब्त कर महिलाओं पर कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई कर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
एसएसबी 57वीं वाहिनी के प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट सी मघेश के निर्देश पर महिला एसआई पूनम सुरीन, एएसआई ओम प्रकाश जोशी, हेड कांस्टेबल रिशु मेहरा, कांस्टेबल दिनेश पुरी, महेश जोशी, अनिल चौहान, अभिषेक चौहान, सौरभ कुमार, पवन रानी, सुनीता देवी, रेखा देवी पिलर संख्या 805/2 के पास पेट्रोलिंग कर रहे थे। शुक्रवार सुबह सवा छह बजे नेपाल की ओर से तीन महिलाएं सिर पर कुछ सामान रखकर आती दिखाई दीं।
विज्ञापन
उन्हें रोककर तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में विदेश कास्मेटिक सामान बरामद हुआ। एसएसबी के कमांडर ने बताया कि दो महिलाएं हल्द्वानी और एक किच्छा की रहने वाली है। वे नेपाल के धनगढ़ी से कास्मेटिक सामान ला रही थीं। नेपाल से लाया थर्डकंट्री मेड कास्मेटिक को हल्द्वानी में बेचा जाना था।
विज्ञापन
एसएसबी ने तीनों महिलाओं को मय सामान कस्टम केे सुपुर्द कर दिया। कस्टम अधीक्षक एके श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए सामान की कीमत का आकलन किया जा रहा है। महिलाओं पर कस्टम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया उन्हें छोड़ दिया है।