फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SSB shelf border

आईजी ने एसएसबी के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Fri, 19 Aug 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Fri, 19 Aug 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
SSB shelf border
सीमा पर एसएसबी मुस्तैद - फोटो : अमर उजाला

बनबसा (चंपावत)। एसएसबी के आईजी श्याम सिंह ने एसएसबी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा गतिविधियों पर मंथन किया। आईजी ने भारत सरकार और एसएसबी मुख्यालय के निर्देशों का हवाला देते हुए सीमा पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


एसएसबी 57वीं वाहिनी की एफ कंपनी मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सीमांत मुख्यालय रानीखेत के आईजी श्याम सिंह ने मातहतों को भारत सरकार के निर्देशों का पालन कर सीमा चौकसी के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत सीमाक्षेत्र की सघन निगरानी करने को कहा। नेपाल की ओर से होने वाली तस्करी और मानव तस्करी पर अंकुश लगाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने एसएसबी के अधिकारियों को समय-समय पर विभिन्न विभागों, सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस और खुफियातंत्रों के अलावा नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों से सूचनाओं के आदान-प्रदान करने पर जोर दिया। कहा कि देश के वर्तमान हालातों के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर विशेष सतर्कता और निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को क्रमवार सभी बीओपी का निरीक्षण करने और सुरक्षा के तहत समीक्षा बैठकें आयोजित करने का सुझाव दिया। बैठक में डीआईजी एके दास, कमांडेंट केसी राना, रंजीत सिंह, राकेश ठाकुर, टूआईसी एलडी उपाध्याय, डिप्टी कमांडेंट आरके मोराल आदि मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed