फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SSB jawan cheated of Rs 10 lakh in the name of investment

Champawat News: इंवेस्ट करने के नाम पर एसएसबी जवान से 10 लाख की धोखाधड़ी

Wed, 24 Dec 2025 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 24 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
SSB jawan cheated of Rs 10 lakh in the name of investment
टनकपुर (चंपावत)। एसएसबी कर्मचारी की पत्नी ने जम्मू कश्मीर के चार लोगों पर उसके पति के साथ बिजनेस में पैसा लगाने के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि सैलानीगोठ बिचई निवासी बसंती चंद ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसके पति नीरज चंद एसएसबी में कार्यरत हैं। उसके पति के साथ एसएसबी में गुरमीत सिंह निवासी हीरा नगर, रामनगर जिला कठुआ (जम्मू कश्मीर), सुनीता देवी निवासी ग्राम सुई, थाना ऊधमपुर (जम्मू कश्मीर), संजय सिंह, बलबिंद्र चौधरी निवासी जम्मू कश्मीर नौकरी करते थे। चारों ने बाद में नौकरी छोड़ दी। महिला ने आरोप लगाया कि चारों आरोपियों ने उसके पति को एक कंपनी में इनवेस्ट करने पर हर महीने का सात प्रतिशत रिटर्न मुनाफा देने की बात कही।
विज्ञापन

उसके पति आरोपियों के झांसे में आ गए और उक्त लोगों ने उसके पति से अलग-अलग खातों में 24 लाख रुपये डलवा लिए। पति की आईडी भी बनाई थी जिसमें 24 लाख रुपये का प्लान और अन्य डाटा शो होता था। साथ ही उसके पति को एक व्हाटस्एप ग्रुप से भी जोड़ दिया गया जिसमें अन्य अन्य लोग भी जुड़े थे। आरोपी गुरमीत सिंह ने फरवरी 2025 तक उसे बतौर ब्याज 11 लाख रुपये पति के बैंक खाते में ऑनलाइन जमा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरमीत के भागने के बाद उसके पति को तीन लाख रुपये और दिए गए। पति को कुल 14 लाख रुपये प्राप्त हुए। उसके पति के अभी भी 10 लाख रुपये शेष बचे हैं जो कि आरोपी गुरमीत देने से इन्कार कर रहा है। एसएसआई पूरन सिंह तोमर ने आरोपी गुरमीत सिंह, सुनीता देवी, संजय सिंह, बलविंद्र चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed