फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SSB is continuously patrolling the India-Nepal border

Champawat News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी कर रही निरंतर पेट्रोलिंग

Thu, 13 Nov 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 13 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
SSB is continuously patrolling the India-Nepal border
भारत नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बनबसा क्षेत्र में मार्च निकालते एसएसबी और पुलिस के जवान। स्
बनबसा (चंपावत)। दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की घटना के बाद बनबसा से सटी नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सुरक्षा के तहत एसएसबी पुलिस के साथ पेट्रोलिंग कर रही है। संदिग्ध, अनजान और बाहरी लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


एसएसबी 57 वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देश पर एसएसबी की बनबसा, धनुषपुल, बंगाली बस्ती, सैलनीगेठ, बूम आदि चौकियों के जवान भारत नेपाल सीमा और आसपास पेट्रोलिंग को अंजाम दे रहे हैं। एसएसबी पुलिस के साथ मिलकर फ्लैग मार्च की निकाल रहे हैं। क्षेत्र में आवागमन करने वाले वाहनों, मालवाहक वाहनों में लदी सामग्रियों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इस दौरान बनबसा सहायक कमान अधिकारी सुरेंद्र सिंह, बूम निरीक्षक संजय सिंह, धनुषपुल निरीक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में जवान सुरक्षा अभियान में जुटे रहे। एसएसबी कमांडेंट ने बताया कि किसी तरह की संदिग्ध और अवांछनीय गतिविधि नहीं पाई गई। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती गांव के समीप के ग्रामीणों को भी सुरक्षा के तहत सतर्क किया गया है। अनजान, बाहरी और संदिग्ध प्रतीत होने वालों के दिखाई देने पर एसएसबी और पुलिस को सूचित करने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed