{"_id":"67b225cd1845a37f4607e2af","slug":"ssb-dig-gave-instructions-for-security-and-vigilance-champawat-news-c-229-1-alm1003-120045-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एसएसबी के डीआईजी ने सुरक्षा और सतर्कता के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एसएसबी के डीआईजी ने सुरक्षा और सतर्कता के दिए निर्देश
Sun, 16 Feb 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी के डीआईजी डीबी सुनार ने भारत नेपाल सीमा का निरीक्षण किया। उन्होंने 57 वीं वाहिनी के बनबसा स्थित डी कंपनी पहुंच जवानों के हालचाल और समस्याएं जानी। डीआईजी ने जवानों को अपनी जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने के निर्देश भी दिए।
रविवार रानीखेत से आए एसएसबी के डीआईजी डीबी सुनार बनबसा स्थित 57 वीं वाहिनी की डी कंपनी पहुंचे। उन्होंने बनबसा चैकपोस्ट का निरीक्षण कर जवानों के काम करने के तरीकों की जानकारी ली। अपने मातहतों को सुरक्षा और सतर्कता संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। भारत नेपाल सीमा पर मुस्तैदी से पैट्रोलिंग करने को कहा। बाद में उन्होंने भारत नेपाल स्थित एसएसबी के स्वागत द्वार (वैलकम गेट) और निर्माणाधीन ध्वज पार्क और शहीद स्मारक को भी देखा। इस मौके पर डी कंपनी प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट राम चंद्र आदि थे।