फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SSB caught the goods brought from Nepal

एसएसबी ने सिगरेट और कॉस्मेटिक सामान पकड़ा

Sun, 17 Feb 2019 10:36 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 17 Feb 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
SSB caught the goods brought from Nepal
बनबसा एसएसबी के हत्थे चढ़े तस्कर और उनसे पकड़ा गया सामान। - फोटो : अमर उजाला

एसएसबी ने दो बाइक सवारों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही सिगरेट और विदेशी प्रसाधन सामग्री (कॉस्मेटिक) पकड़कर कस्टम के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


शनिवार रात एसएसबी 57 वीं वाहिनी की धनुषपुल स्थित ए कंपनी के जवान कंपनी प्रभारी रविंद्र कुमार (निरीक्षक) के निर्देश पर भारत नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान पर थे। इसी दौरान रात साढ़े ग्यारह बजे एसएसबी जवानों ने वहां से गुजर रहे बाइक सवार दो लोगों की चेकिंग की तो उनसे  भारी मात्रा में विदेशी कास्मेटिक और नेपाल निर्मित खुखरी सिगरेट बरामद हुई।
विज्ञापन


दोनों से बरामद सामान का कस्टम क्लेयरेंस और बिल आफ एक्सपोर्ट आदि नहीं था। तस्करी का सामान नेपाल से भारत बेचने के लिए लाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि बनबसा गढ़ीगोठ निवासी सूरज सिंह और उमेश सिंह को खटीमा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। कस्टम विभाग ने तस्करों के खिलाफ कस्टम एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर सामान और बाइक जब्त कर तस्करों को छोड़ दिया है। तस्करों पर कस्टम अधिनियम के तहत मुकदमा चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed