{"_id":"57b49a464f1c1b77766ec0c9","slug":"ssb-caught-by-foreign-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":" एसएसबी ने पकड़ा विदेशी सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी ने पकड़ा विदेशी सामान
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Wed, 17 Aug 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल से तस्करी कर पचास हजार का विदेशी सामान ला रहे दो महिलाओं और एक पुरुष तस्कर को दबोच लिया। एसएसबी ने तीनों तस्करों को मय सामान कस्टम के सुपुर्द किया। कस्टम ने मुकदमा दर्ज कर तस्करों को छोड़ दिया।
एसएसबी 57वीं वाहिनी की एफ कंपनी के जवान हेड कांस्टेबल मनजीत सिंह के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या 805/8ए के पास पेट्रोलिंग पर थे। इसी बीच एक व्यक्ति और दो महिलाएं बैग लिए नेपाल की ओर से आते दिखाई दिए। एसएसबी जवानों ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो वे सकपका गए।
एसएसबी ने वायरलेस सैट पर महिला आरक्षी सुमन कुमारी और उर्मिला को बुलाकर उनका बैग चेक कराया तो उसमें बड़ी मात्रा में विदेशी कास्मेटिक सामान बरामद हुआ। तीनों तस्करों के पास 132 विदेशी क्लोजअप टूथपेस्ट, 144 कोलगेट, 144 कोलगेट फ्रेश और 24 नग डोव शैंपू के बरामद हुए।
विज्ञापन
तीनों तस्कर पीलीभीत के रहने वाले हैं। एसएसबी की तहरीर पर कस्टम ने पकड़ा सामान जब्त कर तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें छोड़ दिया। बता दें कि सीमा पर अगर 5 लाख तक से कम का सामान बरामद होता है तो ऐसे में मुकदमा दर्ज कर तस्करों को छोड़ दिया जाता है, इसके बाद तारीख चलती है।