{"_id":"56f29a3e4f1c1b3e46f14d24","slug":"ssb-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर एसएसबी को किया सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर एसएसबी को किया सतर्क
ब्यूराे/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
Updated Wed, 23 Mar 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी सतर्क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। होली पर्व के चलते एसएसबी को सीमा पर खास चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सीमा पर पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ ही सीमा पर होने वाली तस्करी पर अंकुश लगाने को कहा गया है। एसएसबी 57वीं वाहिनी की ए और डी कंपनी सीमावर्ती क्षेत्रों पर लगातार निगरानी में जुटी हैं।
विज्ञापन
होली के त्योहार के चलते एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना के अपने मातहतों को सीमा पर खास सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीमा पर अनजान, संदिग्ध व्यक्तियों से कड़ी पूछताछ करने। संदेह होने पर अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर संदिग्धों से सघन पूछताछ को कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने सीमा पर होने वाली मादक पदार्थ, थर्डकंट्री गुड्स के अलावा पशु तस्करी पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। ए कंपनी के प्रभारी एसआई सी मंगेश ने बताया कि जवान भारत नेपाल पिलर नंबर 6 से 8 तक नियमित पेट्रोलिंग कर रहे हैं। उधर धनुषपुल स्थित डी कंपनी प्रभारी एसआई हरसुख चौहान के मुताबिक एसएसबी जवान भारत नेपाल सीमा पिलर नंबर 8 से 11 तक सघन निगरानी में जुटे हैं।
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। होली त्योहार के मद्देनजर एसपी डीएस कुंवर ने पुलिस को क्षेत्र की कानून-व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हुड़दंगियों और शराब पीकर क्षेत्र की कानून व्यवस्था में खलल पैदा करने वालों से सख्ती से निपटने को कहा है। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि क्षेत्र की गश्त बढ़ाई गई है। होटलों, रेस्टोरेंट, सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। राष्ट्रीय संपत्तियों की चौकसी की जा रही है।