फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sports lovers danced on creating Olympic history, celebrated with fireworks

ओलंपिक इतिहास रचने पर झूमे खेल प्रेमी, आतिशबाजी कर मनाया जश्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Sports lovers danced on creating Olympic history, celebrated with fireworks
चंपावत/लोहाघाट। 13 साल बाद भारत ने ओलंपिक में फिर कमाल कर दिया। 2008 के बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में अभिनव बिंद्रा ने इतिहास रचा था और ओलंपिक के समापन से ठीक एक दिन पहले शनिवार को स्वर्णिम भाला फेंक नीरज चौपड़ा ने देश के लोगों को उल्लास में डूबो दिया।
विज्ञापन

गोल्डनबॉय के इस नायाब प्रदर्शन से गदगद खेल प्रेमी चंपावत, लोहाघाट सहित कई जगह खुशी से झूम उठे। चंपावत स्टेशन बाजार में श्याम पांडेय, कैलाश अधिकारी, एनडी गड़कोटी, हरीश जोशी, नंदन तड़ागी, विनोद चौधरी आदि ने आतिशबाजी कर जश्र मनाया। वहीं लोहाघाट में विजय बोहरा, चंद्रशेखर बगौली, नवीन बोहरा, खीम सिंह कुंवर, दीप चतुर्वेदी, मुकेश कुमार, दशरथ बोहरा, प्रदीप कलोनी, नरेश फर्त्याल, गिरीश महरा आदि ने जीत का उत्सव मनाया। खेल प्रेमियों ने कहा कि ये भारत में नई खेल संस्कृति के आगाज की आहट है।
विज्ञापन

ये भारत के लिए गौरव के पल है। ओलंपिक में न केवल भारत ने सोना जीता, बल्कि उनके इस पदक से ओलंपिक इतिहास का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन भी किया।
आरएस धामी,
जिला क्रीडाधिकारी, चंपावत।
व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में सोना और वह भी भाला फेंक में, एक बारगी तो यकीन नहीं हुआ। नीरज चौपड़ा ने सचमुच चमत्कार कर डाला।
सतीश जोशी, खेल प्रशिक्षक, टनकपुर।
अब हम क्रिकेट से आगे निकल गए हैं। दूसरे खेल भी क्रिकेट की राह पर चल दिए हैं। भाला फेंक में सोने के साथ ही टोक्यो ओलंपिक में प्रदर्शन यादगार रहा।
एलएस पाटनी,
अध्यक्ष, चंपावत क्रिकेट एसोसिएशन।
भाला फेंक में उत्तराखंड ही नहीं, देश के अधिकांश हिस्सों में रूझान खासा कम है। लेकिन नीरज चौपड़ा के सुनहरे प्रदर्शन ने इस कम लोकप्रिय खेल को आसमान पर पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रजेश सिंह वल्दिया,
पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी, भाला फेंक, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed