फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Spic Macay classical dance in Tanakpur

केंद्रीय विद्यालय प्रथम में स्पिक मैके का शास्त्रीय नृत्य 

Thu, 06 Oct 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)। Updated Thu, 06 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Spic Macay classical dance in Tanakpur
टनकपुर में स्‍पिक मैके का शास्त्री‍य नृत्य - फोटो : अमर उजाला

बनबसा (चंपावत)। स्कूली बच्चों को भारतीय शास्त्रीय संगीत से परिचय कराने के लिए केंद्रीय विद्यालय प्रथम में शास्त्रीय नृत्य कथक का आयोजन हुआ। देहरादून से आई स्पिक मैके संस्था की नृत्यांगना दिव्या दीक्षित ने कथक के माध्यम से भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के बाल रूप दिखाए। उन्होंने कहा कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य विधा ईश्वर की आराधना से जुड़ी है।  

विज्ञापन


सैनिक छावनी स्थित केंद्रीय विद्यालय प्रथम में बच्चों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य से रूबरू कराने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ प्राचार्य रमेश चंद्र सिंह धपोला और संस्था के कोऑर्डिनेटर अभिषेक अग्रवाल ने किया। कहा कि आज की पीढ़ी शास्त्रीय संगीत और नृत्यों से दूर हो रही है। बच्चों, नागरिकों में भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के प्रति आस्था जगाने का उक्त संस्था का प्रयास सार्थक है। जहीर अहमद ने हारमोनियम और मुकरम ने तबले पर संगत दी। शिक्षक अजय मिश्रा ने संचालन किया। इस दौरान वरिष्ठ शिक्षिका नीना सक्सेना, प्रकाश पंत, एनसी खत्री, रविंद्र कापड़ी आदि ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed