फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Spend some time in your pockets and your Lohaghat will remain clean.

Champawat News: आप थोड़ी जेब ढीली कीजिए और अपना लोहाघाट रहेगा साफ-सुथरा

Mon, 25 Dec 2023 10:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 25 Dec 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Spend some time in your pockets and your Lohaghat will remain clean.
लोहाघाट नगर पालिका कार्यालय भवन। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर पालिका कूड़ा उठाने के लिए अब लोगों और व्यापारियों से सेवा शुल्क लेगी। नगर पालिका ने किससे कितना सेवा शुल्क (यूजर चार्ज) लेना है उसकी धनराशि तय कर दी है। नए साल से पालिका की ओर से पालिका क्षेत्र में रहने वाले लोगों और व्यापारियों से सेवा शुल्क वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासक और एसडीएम रिंकू बिष्ट, अधिशासी अधिकारी प्रियंका रैक्वाल ने बताया कि ने पालिका के वाहन और पर्यावरण मित्रों की ओर से घर-घर से कूड़ा एकत्र कर उसका निस्तारण करने के एवज में लोगों और व्यापारियों से सेवा शुल्क वसूला जाएगा। ईओ प्रियंका रैक्वाल ने बताया कि सेवा शुल्क मिलने से पालिका की आय बढ़ेगी और लोगों के लिए और सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धार्मिक कार्य जैसे भंडारा, जागरण और शोभायात्रा पर कोई शुल्क लागू नहीं होगा। ईओ ने बताया कि पालिका कर्मचारी घर-घर और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जाकर वसूली करेंगे। उन्होंने सभी नगरवासियों और व्यापारियों से समय से सेवा शुल्क का भुगतान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति माह किससे कितना लिया जाएगा शुल्क
पालिका क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक परिवार चाहे वह मकान स्वामी हो या किरायेदार प्रत्येक माह 20 रुपये यूजर चार्ज लिया जाएगा।
सब्जी फल विक्रेता, पक्की दुकानों, मछली, मीट विक्रेता, रेस्टोरेंट, भवन निर्माण, दर्जी, डाईक्लीन, क्लीनिक, मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी, बारबर से 100 रुपये।
होटल और गेस्ट हाउस 20 कमरे तक 100 रुपये, 20 से अधिक कमरे होने पर 200 रुपये।
सरकारी गैर सरकारी कार्यालय, सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं से 50 रुपये।
बैंक, हॉस्पिटल और नर्सिंग होम से 150 रुपये।
अस्थायी दुकानों, फड़ और ठेले वालों से 20 रुपये।
स्थायी दुकानों, गन्ने का जूस विक्रेता, वर्कशॉप, ठेला-रेहड़ी वालों और कबाड़ी से 50 रुपये।
देसी शराब की दुकान से 200 रुपये और अंग्रेजी शराब की दुकान से 250 रुपये।
सार्वजनिक निजी स्थलों पर सर्कस, प्रदर्शनी, विवाह स्थल आदि से 200 रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed