फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Speed to pick up corona sample in Champawat district increased

चंपावत जिले में कोरोना सैंपल लेने की गति हुई तेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Speed to pick up corona sample in Champawat district increased
चंपावत जिला मुख्यालय में व्यापारियों के कोरोना सैंपल लेती चिकित्सा टीम। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों को देखते हुए प्रशासन ने यहां सैंपलिंग की गति बढ़ा दी है। कोरोना वारियर्स की भूमिका निभा रहे स्थानीय व्यापारियों की भी सैंपलिंग करनी शुरू कर दी गई है। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने स्टाल लगाकर यहां के व्यापारियों की रैंडम सैंपलिंग की गई।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व टनकपुर में एक साथ 26 लोगों के सैंपल एक साथ पॉजिटिव आने से प्रशासन हरकत में आया है। जिसके बाद चंपावत जिले में कोरोना सैैंपलिंग बढ़ानी शुरू कर दी गई है। सैंपलिंग टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ.मनीष बिष्ट ने बताया कि इस दौरान अधिकांश लोग बाहर से आए हुए हैं। जिससे इनका संपर्क सबसे अधिक व्यापारियों पर है। जिसको देखते हुए सभी व्यापारियों की सैंपलिंग की गई। उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति इस रैंडम सैंपलिंग में पॉजटिव पाया जाता है, उसको आइसोलेट किया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा ने बताया कि सभी व्यापारियों को सैंपलिंग में सहयोग करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed