फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Specialist doctors did not join even after five weeks

Champawat News: पांच हफ्ते बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों ने नहीं किया ज्वाइन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Specialist doctors did not join even after five weeks
पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। शासन की ओर से चंपावत जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए दो विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात करने के आदेश जारी किए थे लेकिन पांच सप्ताह बीतने के बाद भी चिकित्सकों ने अस्पताल में ज्वाइन नहीं किया है। इस वजह से रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शासन ने दो विशेषज्ञ डॉक्टरों का 28 अक्तूबर को चंपावत जिला अस्पताल स्थानांतरण किया था। लमगड़ा सीएचसी के ईएनटी (कान, नाक और गला) विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र और पीएचसी बड़ालू के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्णिका पंत को चंपावत जिला अस्पताल में तैनात किया था लेकिन दोनों में से एक चिकित्सक ने भी पांच सप्ताह बीतने के बाद भी यहां कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इस कारण जिले को अभी इन विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्टाफ की कमी के चलते आईसीयू का भी संचालन भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

इधर जिला अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में पिछले महीने 24 नवंबर को मौनव्रत रख कर प्रदर्शन किया गया था। डॉक्टरों की तैनाती को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद सीएम कैंप कार्यालय की ओर से महानिदेशक से बात कर एक सप्ताह में डॉक्टरों की तैनाती का दावा किया गया था लेकिन यह दावा भी पूरा नहीं हो सका। सीएम कैंप कार्यालय चंपावत के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल का कहना है कि दोनों विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लचर स्वास्थ्य सेवाओं से जिला अस्पताल रेफरल सेंटर का पर्याय बन गया है। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में स्थानांतरण आदेश के बावजूद विशेषज्ञ डॉक्टरों का ज्वाइन न करना सरकार की अक्षमता को दर्शाता है। आईसीयू के संचालन से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर कांग्रेस जनता को साथ लेकर इसी महीने बड़ा आंदोलन करेगी।
- हेमेश खर्कवाल, पूर्व विधायक, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed