{"_id":"57aa10424f1c1bb661ee5489","slug":"sought-protection-from-the-police-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"असुरक्षा पर भड़के व्यापारी, गश्त बढ़ाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असुरक्षा पर भड़के व्यापारी, गश्त बढ़ाने की मांग की
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Tue, 09 Aug 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में पुलिस से मांगी सुरक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। व्यापार संघ ने व्यापारियों की बढ़ती असुरक्षा पर चिंता जताई है। इसे लेकर व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, उपाध्यक्ष भगवत शरण राय के नेतृत्व में कोतवाल पुलिस से मुलाकात की। कहा कि पिछले दिनों असामाजिक तत्वों ने शहर के एक व्यापारी के साथ मारपीट की थी। व्यापार संघ ने व्यापारियों सहित नगर के लोगों की सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ाने की मांग की। कहा कि रात के वक्त पुलिस की गश्त न लगने से व्यापारी ही नहीं, आम लोगों में भी असुरक्षा का भाव पनप रहा है।
विज्ञापन
व्यापारियों ने असामाजिक तत्वों का एकजुट विरोध करने का एलान किया। सितंबर में पांच दिन तक चलने वाले मां नंदा-सुनंदा महोत्सव के आयोजन में पुख्ता शांति की मांग की। कोतवाल हरक सिंह फिरमाल ने गश्त बढ़ाने सहित सुरक्षा के सभी कदम उठाने का आश्वासन दिया। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल में देवीलाल वर्मा, दीपक लारा, विकास शाह, रवींद्र तड़ागी, विजय वर्मा, राणाप्रताप तड़ागी आदि थे।
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के गल्लागांव और तड़ाग में अराजक तत्वों का आतंक है। ऐसे लोग रात को सड़क के किनारे खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाने के साथ वाहनों से सामान और तेल चोरी कर ले जा रहे हैं। अराजक तत्वों की हरकतों से परेशान क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार को लोहाघाट में आकर थानाध्यक्ष को ज्ञापन दिया। उन्हें अराजक तत्वों का पता लगाने के साथ लोहाघाट बाराकोट मार्ग में गश्त लगाने की मांग की।
विज्ञापन
पूर्व ग्राम प्रधान होशियार सिंह बोहरा के नेतृत्व में आए ग्रामीणों ने एसओ मनोज रतूड़ी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि चार अगस्त की रात को असामाजिक तत्वों ने तड़ाग के पास मुख्य मार्ग में खड़ी होशियार सिंह की सेंट्रो कार यूके 03/9180 के चारों टायर काट दिए। मुख्य मार्ग में जिला पंचायत के बनाए मार्ग पर लगे बोर्ड को तोड़ दिया।
इससे पहले भी अराजक तत्वों ने गल्लागांव में बोलेरो में रखा नया टायर और दो मोटरसाइकिलों से पेट्रोल चुराया था जबकि पिकअप से तेल चोरी और उसका ब्रेक पाइप काट दिया था। ग्रामीणों का कहना था कि लगातार हो रही घटनाओं से गल्लागांव और तड़ाग के लोगों में चिंतित हैं। उन्होंने पुलिस से गैंग में शामिल लोगों को पकड़ने और रात्रि में पुलिस गश्त की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मोहन बोहरा, महेश ओली, उमेश कालाकोटी, नरेश कुमार, नवीन ओली आदि थे।