{"_id":"6671d270a76ccffaf30af829","slug":"sop-issued-regarding-divisional-change-of-assistant-teacher-lt-champawat-news-c-229-1-shld1010-109323-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सहायक अध्यापक एलटी के मंडल परिवर्तन को लेकर एसओपी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सहायक अध्यापक एलटी के मंडल परिवर्तन को लेकर एसओपी जारी
Wed, 19 Jun 2024 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 19 Jun 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। राजकीय विद्यालयों में अध्यापन कार्य कर रहे एलटी शिक्षकों के मंडल परिवर्तन को लेकर एसओपी जारी कर दी गई है। इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों को अवगत करा दिया गया है।
शासन से जारी एसओपी के मुताबिक मूल संवर्ग में कार्यरत एलटी शिक्षकों को न्यूनतम पांच वर्ष की सेवा पूर्ण करने वालों को संपूर्ण सेवाकाल में मात्र एक बार के लिए संवर्ग परिवर्तन की सुविधा दी जाएगी।
सामान्य शाखा में कार्यरत शिक्षकों का सामान्य और महिला शाखा में कार्यरत महिला शिक्षिकाओं का महिला शाखा में ही संवर्ग परिवर्तन किया जाएगा। दुर्गम क्षेत्र से सुगम क्षेत्र में स्थानांतरण का अनुरोध प्राप्त होने पर दुर्गम क्षेत्र में अनिवार्य सेवावधि पूर्ण होने की दशा में मंडल परिवर्तन की कार्यवाही की जाएगी। सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि संवर्ग और मंडल परिवर्तन की कार्यवाही सामान्य स्थानांतरण कार्य के पूरा होने पर की जाएगी। एलटी शिक्षकों के मंडल परिवर्तन को लेकर विभाग की ओर से जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों को निर्देश जारी किए गए हैं।