फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   soon banbasa hospital will get ambulance

बनबसा अस्पताल को जल्द मिलेगी ऐंबुलेंस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
soon banbasa hospital will get ambulance
बनबसा अस्पताल में प्रबंध समिति बैठक में मौजूद लोग। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) की प्रबंध समिति की बैठक में पुराने बिलों के भुगतान समेत जनरेटर के लिए टिनशेड बनाने आदि नए प्रस्ताव भी पारित किए गए। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि जल्द ही इस अस्पताल में भी अपनी एंबुलेंस होगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. खंडूरी की अध्यक्षता में हुई अस्पताल प्रबंध समिति की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। पुराने बिलों के भुगतान के अलावा आयव्यय की समीक्षा की गई। अस्पताल में उपयोग में आने वस्तुओं की स्थानीय खरीद के लिए बजट स्वीकृत किया गया। अस्पताल में पानी की व्यवस्था, सौर ऊर्जा की बैटरी आदि, ऑटो जनरेटर के लिए डीजल व्यवस्था करने आदि लिए प्रस्ताव पारित किए गए। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी, डॉ. मो. उमर, फार्मेसिस्ट डॉ. प्रकाश भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्षा रेनू अग्रवाल, प्रबंध समिति सदस्य मोहन सिंह भंडारी, नगर पंचायत विधायक प्रतिनिधि संजय अग्रवाल आदि थे। इसके बाद सीएमओ ने सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी और चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत शर्मा के साथ टनकपुर में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed