फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Social Distance in Tanakpur

लॉकडाउन की छूट की नई व्यवस्था से सामुदायिक दूरी की अपील का दिखा असर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Social Distance in Tanakpur
आदत से मजबूर : सोशल डिस्टेंस के लिए घेरा बनाए जाने के बावजूद चंपावत जिले के टनकपुर में एक किराना दु - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। जरूरी सामान की खरीदारी के लिए लॉकडाउन में तीन घंटे की छूट में प्रशासन की नई व्यवस्था कारगर साबित हुई है। इस व्यवस्था से अधिकांश जगहों पर सामुदायिक दूरी बनाए रखने में भी कामयाबी मिली। हालांकि कुछ मेडिकल स्टोरों और किराना की दुकानों में सामुदायिक दूरी आज भी बेअसर नजर आई।
विज्ञापन

नगर में दुकानें खुलने पर खरीददारी के लिए उमड़ रही भीड़ को देखते हुए बृहस्पतिवार से प्रशासन ने सब्जी और फल के ठेलों को मुख्य बाजार की सड़क से हटाकर पीलीभीत चुंगी, पिथौरागढ़ चुंगी और रेलवे स्टेशन के आसपास लगाने की व्यवस्था की है। जिससे सामाजिक दूरी बनाए रखने में मदद मिल रही है। एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बताया कि शुक्रवार से टनकपुर और बनबसा में हर वार्ड में जरूरी सामान उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए व्यापार मंडल के माध्यम से हर वार्ड में दो-दो दुकानों को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन

आज से बंटेगा दो माह का खाद्यान्न
टनकपुर (चंपावत)। एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बताया कि शासन के आदेश पर सस्ता गल्ले की दुकानों में दो माह का राशन उपलब्ध करा दिया गया है। सस्ता गल्ला विक्रेताओं को शुक्रवार से ग्राहकों के बीच सामुदायिक दूरी बनाए रखते हुए राशन वितरण के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम में सैनिटाइज की मांग
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष किशन तिवारी ने प्रशासन से पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में सैनिटाइज किए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा है कि 11 मार्च से छह दिनों तक चले पूर्णागिरि मेले में देश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पूर्णागिरि धाम में आए। जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का अंदेशा है।
दूरस्थ क्षेत्रों में जरूरी सामान की किल्लत
टनकपुर (चंपावत)। लॉकडाउन में वाहनों पर प्रतिबंध होने और जरूरी सामान की आपूर्ति की व्यवस्था न होने से दूरस्थ क्षेत्रों में दैनिक जरूरत के सामान की किल्लत पैदा होने लगी है। सूखीढांग क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता केएन तिवारी ने बताया कि क्षेत्र की दुकानों में दैनिक जरूरत का सामान खत्म हो चुका है। उन्होंने प्रशासन से किराना दुकानों में सामान की आपूर्ति कराने की मांग की है।
लॉकडाउन के उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज
टनकपुर (चंपावत)। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को लॉकडाउन अवधि में विचई निवासी असलम अली जबरन बाइक लेकर शहर में घुस रहा था। जिसके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर नोटिस तामिल कराया गया है।
लॉक डाउन में पुलिस को आ रही हैं दिक्कतें
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में पुलिस द्वारा लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। कहीं कहीं पुलिस को लॉकडाउन कराने में सख्ती का पालन करने को विवश होना पड़ रहा है। यहां सुबह सात बजे से दस बजे तक दुकानें खुली रही। इसके बाद लॉकडाउन रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस को कहीं कहीं लोगों को खदेड़ना पड़ा। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने लोगों से तय समय तक कुछ दिन घरों में बिताने की अपील की है।

परचून के सामान की होगी होम डिलीवरी
बनबसा (चंपावत)। बनबसा में भी प्रशासन ने शुक्रवार से खाद्यान्न की आपूर्ति को होम डिलीवरी कराने का निर्णय लिया है। व्यापारियों को आटा, चावल, दाल, तेल, मसाले आदि के पैकेट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सीओ बीसी पंत ने बताया कि प्रायोगिक तौर पर होम डिलीवरी को शुरू किया जा रहा है। यह प्रयोग सफल रहा तो बाजार पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed