Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SO Banbasa Hounered By Home Minister

Champawat News: बनबसा के थानाध्यक्ष को मिली ट्रॉफी और प्रमाणपत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
SO Banbasa Hounered By Home Minister
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से ट्राफी लेते बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। देश के सर्वश्रेष्ठ तीन थानों में बनबसा थाने को तीसरा स्थान मिलने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण को ट्रॉफी और गृहमंत्री प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया। यह पहला मौका है जिसमें उत्तराखंड के किसी पुलिस स्टेशन ने देश भर के टॉप थ्री थानों में जगह बनाई है।
विज्ञापन

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में शुक्रवार को थानाध्यक्ष जगवाण को यह पुरस्कार दिया गया। बता दें कि देश भर के पुलिस थानों की वर्ष 2022 की वार्षिक रैंकिंग में बनबसा थाने को देश के सर्वोत्तम तीन थानों में स्थान मिला। बीते वर्ष बनबसा को सातवीं रैंक प्राप्त हुई थी। पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, डीजी अशोक कुमार ने बनबसा थाने को बधाई दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में इस पुरस्कार को प्रदेश में सुदृढ़ कानून व्यवस्था स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम बताया। चंपावत के एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पुलिस स्टेशनों की रैंकिंग गृह मंत्रालय का वार्षिक अभ्यास है जिसमें देश के टॉप थानों की श्रेणी में स्थान पाने के लिए 165 विभिन्न मापदंडों का आकलन किया जाता है। इसके अलावा करीब 20 प्रतिशत नागरिकों से थानों के बारे में राय भी ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed