{"_id":"5e31bfc98ebc3e7e583b1eb0","slug":"snowfall-in-devidhura-region-after-rain-champawat-news-hld3714175175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम:बारिश के बाद देवीधुरा क्षेत्र में बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम:बारिश के बाद देवीधुरा क्षेत्र में बर्फबारी
विज्ञापन
देवीधुरा क्षेत्र के ऊंचाई वाले हिस्से में हुई बर्फबारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट/पाटी। बुधवार को लगातार बारिश से ठंड में इजाफा हुआ। इसके चलते जन-जीवन भी अस्तव्यस्त रहा। इधर देवीधुरा क्षेत्र के कई हिस्सों में बर्फबारी हुई। देवीधुरा, खेतीखान के अलावा मायावती आश्रम, एबटमाउंट, झुमाधुरी, खेतीखान, हिंगलादेवी, क्रांतेश्वर, मंच, चतुरबोट आदि में बर्फबारी हुई। वहीं नगरीय क्षेत्र में बर्फ तुरंत ही पिघल गई। बर्फबारी के बाद बुधवार को चंपावत का न्यूनतम तापमान एक डिग्री और अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा।
बारिश के चलते टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर जगह जगह पर कीचड़ होने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। इधर बर्फबारी के चलते लोहाघाट-हल्द्वानी मार्ग बंद है। यह मार्ग धानाचूली के पास बंद हो गया है। संवाद
चंपावत जिले में बारिश का आंकड़ा:
चंपावत: 15 मिलीमीटर
लोहाघाट: 13 मिलीमीटर
पाटी: 6 मिलीमीटर
बनबसा: 6 मिलीमीटर