फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Smugglers cut pine trees in the Forti forest.

Champawat News: फोर्ती के जंगल में तस्करों ने काटे देवदार के पेड़

Fri, 01 May 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 01 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Smugglers cut pine trees in the Forti forest.
लोहाघाट के फोर्ती जंगल में तस्करों द्वारा काटे गए देवदार पेड़। स्रोत: ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के फोर्ती वन पंचायत के जंगल में तस्करों ने दुर्लभ प्रजाति के देवदार पेड़ों पर आरी चला दी। दुर्लभ प्रजाति के पेड़ों को काटने पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि फोर्ती वन पंचायत के जंगल में बाजू मणि मंदिर के ऊपर अज्ञात तस्करों ने रात में देवदार की दुर्लभ प्रजाति के पांच-छह पेड़ काट दिए हैं। तस्करों ने इनके गिल्टे भी बना लिए थे जिन्हें झाड़ियों के नीचे छिपाने की कोशिश की थी। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने सरपंच और अन्य ग्रामीणों को सूचित किया। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

रेंजर एनडी पांडेय ने बताया कि जंगल से पांच-छह गिल्टे बरामद किए गए हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पूरी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed