फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Smuggler arrested with smack in banbasa

Banbasa News: स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज; नानकमत्ता से बेचने के लिए खरीदकर लाया था आरोपी

Tue, 04 Feb 2025 04:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बनबसा
अमर उजाला नेटवर्क, बनबसा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 04 Feb 2025 04:44 PM IST
सार

पुलिस ने मंगलवार की रात एक तस्कर को साढ़े तीन ग्राम से अधिक स्मैक के साथ पकड़ा। इस वर्ष बनबसा पुलिस ने अब तक तीन तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Smuggler arrested with smack in banbasa
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बनबसा में पुलिस ने मंगलवार की रात एक तस्कर को साढ़े तीन ग्राम से अधिक स्मैक के साथ पकड़ा। इस वर्ष बनबसा पुलिस ने अब तक तीन तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण के नेतृत्व में एसआई दिलबर सिंह भंडारी, एचसी राकेश उप्रेती और शैलेंद्र सिंह, कांस्टेबल विजय शंकर बीती रात्रि गश्त पर थे। इसी बीच स्ट्रांग फार्म के समीप एनएच के यात्री शेड पर एक युवक से पुलिस ने पूछताछ की। तलाशी में चंदनी निवासी पवन कुमार उर्फ पप्पू के पास 3.68 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में उसने नानकमत्ता से स्मैक खरीदने की बात कही।

विज्ञापन

बताया कि वह नशा करने वालों को ऊंचे दामों में स्मैक बेचता है और वह भी स्मैक पीने का आदी है। पुलिस ने उस पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज किया है। उसके आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। पिछले वर्ष बनबसा में एनडीपीएस के 27 मामलों में 39 आरोपियाें पर कार्रवाई की गई थी। इस वर्ष अब तक तीन मामलों में पुलिस ने 20.75 ग्राम स्मैक पकड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed