फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Smoke billowed from a moving bus at Lohaghat depot, a major accident averted

Champawat News: लोहाघाट डिपो की चलती बस से उठा धुआं, बड़ा हादसा बचा

Thu, 29 Jan 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 29 Jan 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Smoke billowed from a moving bus at Lohaghat depot, a major accident averted
चंपावत। बेलखेत-अमोड़ी के बीच टनकपुर से चंपावत आ रही लोहाघाट डिपो की रोडवेज बस संख्या यूके07 पीए4304 के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। बस में धुआं उठता देख यात्रियों में खलबली मच गई। । चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोक दिया और यात्रियों को सुरक्षित बस से उतारा। इसके बाद उन्हें दूसरी बस से अपने-अपने गंतव्य तक भेजा गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक बस में करीब 20 यात्री बताए जा रहे हैं। यात्रियों ने कहा रोडवेज की पुरानी बसों का संचालन कर उनकी जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इससे पहले भी रोडवेज बसों ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। यात्रियों ने शासन-प्रशासन से पुरानी बसों पर ध्यान देते हुए नई और ठीक दशा की बसों के संचालन की मांग की है। इधर, लोहाघाट डिपो के एजीएम धीरज वर्मा ने बताया कि बस में इंजन से धुआं निकलने की सूचना पर तुरंत मिस्त्री को भेजकर बस को ठीक करवाया गया। बस को टनकपुर के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed