फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Smoke and mist of wildfires make people breathing difficult

जंगली आग के धुंए और धुंध से लोगों को सांस लेने में दिक्कतें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Smoke and mist of wildfires make people breathing difficult
उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहाघाट में कलीगांव के जंगल में धधकी आग। - फोटो : LOHAGHAT
चंपावत/लोहाघाट। जिले में विभिन्न जगहों के जंगलों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आग लगने से जंगलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। जंगल की आग के कारण वातावरण में काफी प्रभावित हो रहा है। दिन भर धुएं और धुंध से लोगों को सांस लेने आदि में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोगों को सौ मीटर की दूरी तक कुछ भी साफ नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

लोहाघाट में रविवार की देर शाम को कलीगांव के जंगलों में दो बार आग लगने के कारण करीब दो हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। फायर, वन कर्मियों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही लीडिंग फायरमैन बालमुकुंद राणा के नेतृत्व में फायर टीम घटना स्थल की ओर रवाना हुई। एलएफएम राणा ने बताया कि जंगल में जगह जगह चारों ओर से आग लगने से उसे बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जंगल में आग लगने से बड़े क्षेत्र में छोटे बड़े पेड़ पौधों को काफी नुकसान पहुंचा है। फायर कर्मियों ने जंगल में फायर लाइन खींचने के साथ झाड़ियों से आग को पीट पीट कर काबू किया। रात के समय दोबारा जंगल में आग भड़क गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझाया गया। फायर टीम में एलएफएम बालमुकंद राणा, राजेश खर्कवाल, महेश चंद्र जोशी, कुंदन गिरी, प्रमोद कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन

टनकपुर में मैदान से पहाड़ तक छाई धुंध
टनकपुर (चंपावत)। पहाड़ में जंगलों की आग से सोमवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक समूचे क्षेत्रों में धुआं और धुंध छाया हुआ है। मां पूर्णागिरि की पहाड़ियां भी धुंध से ढकी नजर आई। गर्मी के मौसम में भी पूरे दिन धूप नजर नहीं आई। पूर्णागिरि धाम के आसपास और पड़ोसी देश नेपाल की पहाड़ियों में लगी आग का असर अब पहाड़ के साथ ही मैदान में भी पड़ने लगा है। सोमवार की सुबह से ही समूचे क्षेत्र का वातावरण जंगलों की आग के धुएं और धुंध में समाया रहा। धुंध के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ने का खतरा बढ़ गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी के मुताबिक आग के धुएं की धुंध का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आंखों में जलन और सांस की दिक्कत पैदा हो सकती है। सांस के मरीजों के लिए यह वातावरण बेहद खराब है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed