फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Smack smuggler arrested and sent to jail

स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Smack smuggler arrested and sent to jail
डेमो
बनबसा (चंपावत)। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने सोमवार को स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी से छह ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसे वह बेचने के लिए जंगल की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस टीम थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में नेपाल मार्ग में गश्त पर थी। इसी समय टीम को पुरानेे सेल टैक्स ऑफिस भवन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति जंगल में जाता दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़कर पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने बताया कि तलाशी में जिला ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता के गांव देहला निवासी गुरमेज सिंह से छह ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में गुरमेज ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक जंगल में युवकों को बेचने जा रहा था। इससे पूर्व भी वह नानकमत्ता से स्मैक लाकर बेच चुका है। बहरहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेेल भेज दिया है। पुलिस टीम में बैराज चौकी इंचार्ज गोविंद सिंह बिष्ट, कांस्टेबल तनवीर आलम, जीवन चंद्र पांडेय और सुमन पंत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed