{"_id":"69556f343d340fa80506a3d7","slug":"six-people-were-fined-for-creating-a-ruckus-after-drinking-alcohol-champawat-news-c-229-1-shld1007-133672-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शराब पीकर उत्पात मचाने पर छह का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शराब पीकर उत्पात मचाने पर छह का चालान
Thu, 01 Jan 2026 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने पर पुलिस ने छह लोगों का चालान किया। एसएसआई पूरन सिंह तोमर ने बताया कि सीओ वंदना वर्मा के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार देर शाम अभियान चलाया। टीम ने वार्ड संख्या 5 निवासी रवि, वार्ड संख्या 3 निवासी मो. आरिश, नायकगोठ निवासी सनी, वार्ड संख्या 4 निवासी मुस्तकीन, वार्ड संख्या 6 निवासी दीपक और इमली पड़ाव निवासी संजय को नशे में उत्पात मचाते पकड़ा। सभी का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। थर्टी फर्स्ट पर उत्पात मचाने वालों पर पुलिस की पैनी निगाह रही। संवाद
विज्ञापन