{"_id":"5798e8224f1c1b144621e2d0","slug":"six-day-standstill-broadband-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन से ब्रॉडबैंड सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन से ब्रॉडबैंड सेवा ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Wed, 27 Jul 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
छह दिन से ब्रॉडबैंड सेवा ठप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलहिंडोला क्षेत्र में छह दिनों से भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ब्रॉडबैंड सेवा ठप है। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाटनी के नेतृत्व में नाराज ग्रामीणों ने बीएसएनएल की सुस्त कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि ब्रॉडबैंड सेवा ठप रहने से व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। सबसे अधिक दिक्कत विभिन्न विभागों में निकली भर्तियों के ऑनलाइन फार्म भरने वाले युवाओं को हो रही है। सेवा ठप होने के चलते उन्हें धन और समय बर्बाद कर लोहाघाट आने को मजबूर होना पड़ रहा है।
डूंगर सिंह आदि ग्रामीणों ने कहा कि इस संबंध में बीएसएनएल के उप मंडल अधिकारी से वार्ता की, तो उन्होंने कार्ड खराब होने की जानकारी दी। जिसे ठीक होने में तीन-चार दिन का समय लगने की बात कही गई। पर व्यवस्था मेें सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने ब्रॉडबैंड सेवा शीघ्र चालू नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में महेश लाल, दिलीप सिंह, अंकित पांडेय, हेम पांडेय, विमल सिंह आदि शामिल थे।