फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Single lane road will be double lane from Baltadi to Jhulaghat

टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग:बलतड़ी से झूलाघाट तक डबल लेन होगी सिंगल लेन रोड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Single lane road will be double lane from Baltadi to Jhulaghat
चंपावत। नेपाल सीमा से लगी निर्माणाधीन टीजे (टनकपुर-जौलजीबी) मार्ग पर बलतड़ी से झूलाघाट के 35 किमी के हिस्से में सिंगल लेन सड़क डबल लेन तब्दील होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे मंजूरी देते हुए राज्य सरकार को जल्द प्रस्ताव देने को कहा है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सीपी सिंह ने बताया कि इस बावत अभी पत्र नहीं आया है। जैसे भी आदेश आएंगे, उसके अनुरूप आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

इधर टीजे रोड के 24.40 किमी के चूका से रूपालीगाड़ तक के दूसरे पैकेज में तमाम विधिक अड़चन दूर हो गई है। और इस रोड मेें बरसात के बाद अक्तूबर से काम शुरू हो जाएगा। यह काम निविदा संबंधी धांधली के आरोपों के चलते अगस्त 2017 से लटका था। परियोजना क्रियान्वयन इकाई के ईई राजेश पुनेठा ने बताया कि पुराने ठेकेदार को फिर से यह काम दिया गया हैै। ठेकेदार 2016 केे अनुबंध की शर्तों के आधार पर काम करेंगे। काम को पूरा करने के लिए ठेकेदार को समय दिया जाएगा। बरसात के चलते काम में होने वाली असुविधा की वजह से अक्तूबर से काम शुरू होगा। अलबत्ता इससे पूर्व ठेकेदार को तीन अदालतों में चल रहे आर्बिटेशन से संबंधित मामले वापस लेने होंगे। आर्बिटेशन ने दो जून को ठेकेदार को 7 करोड़ 7 लाख 64 हजार 696 रुपये देने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

प्रतिरोध जारी रखेंगे विधायक फर्त्याल
टनकपुर। टीजे रोड के 24.40 किमी के दूसरे पैकेज में कथित गड़बड़ी के आरोप लगाने वाले लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल सरकार के रवैये से अलग लाइन ले रहे हैं। विधायक का कहना है कि इस पैकेज में 2017 में हुई जांच में फर्जी प्रमाणपत्र से निविदा लेने की पुष्टि होने के बाद काम रूकने के साथ ही ठेकेदार और विभाग के कई अधिकारियों पर कार्रवाई भी हुई। विधायक ने आरोप लगाया कि सितंबर 2017 में री-टेंडरिंग में हीलाहवाली कर कई अफसरों ने ठेकेदार को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया। यहां तक कि फर्जी प्रमाणपत्र व री-टेंडरिंग में भी देरी पर कई अभियंताओं पर कार्रवाई की गई है। विधायक ने कहा कि वे अगले महीने होने वाले विधानसभा सत्र में इस मसले को उठा धांधली ेरने वाले को बेनकाब करेंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed