फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   silent march against drugs

Champawat News: नशे खिलाफ निकाला मौन जुलूस

Sun, 13 Aug 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 13 Aug 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
silent march against drugs
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में बढ़ते नशे से लोगों की नाराजगी बढ़ रही है। विरोध में रविवार शाम को नशे पर लगाम लगाने की मांग को लेकर नागरिकों ने मौन जुलूस निकाला। बाद में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। जुलूस से पूर्व रामलीला मैदान में हुई बैठक में सख्त कदम उठाने की पुलिस और प्रशासन से माग की गई।
विज्ञापन

सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक संगठनों ने मीनाबाजार से थाने तक मौन जुलूस निकाला। कहा कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। बाहरी क्षेत्रों से जिलेभर में स्मैक आदि नशे बड़़ी मात्रा में पहुंच रहे हैं। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आगे भी आंदोलन की चेतावनी दी गई है। बाद में एसओ मनीष खत्री के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जुलूस में चेयरमैन गोविंद वर्मा, सतीश पांडेय, राजू गड़कोटी, भैरव राय, नवीन मुरारी, भूपाल मेहता, गणेश खर्कवाल, विवेक ओली, रेनू गड़कोटी, किरन पुनेठा, सरस्वती पुनेठा, निर्मला अधिकारी, पार्वती पंगरिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed