{"_id":"5e8f46958ebc3e7754391db4","slug":"silence-in-champawat-lohaghat-market-champawat-news-hld379655540","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन:चंपावत-लोहाघाट बाजार में पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन:चंपावत-लोहाघाट बाजार में पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
लॉकडाउन में बंद चंपावत का बाजार।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट। कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन के बाद चंपावत और लोहाघाट बाजार में सन्नाटा पसरने लगा है। सुबह सात से एक बजे तक आवश्यकीय वस्तुओं की खरीद के लिए लोगों को छूट देने के बावजूद भी बहुत कम लोग बाजार पहुंच रहे हैं। पुलिस की ओर से कोतवाली गेट, मुख्य बाजार और छतार में बैरियर लगाकर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। लोहाघाट में पाटन पुल, पंचेश्वर तिराहे, स्टेशन बाजार, हथरंगिया, मीनाबाजार, जयंती भवन आदि स्थानों में बैरिकेटिंग कर वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। नगर से लगे रायनगर चौड़ी गांव के युवाओं ने भी गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग में बैरिकेटिंग कर दी है। यहां से गांव से बाहर के व्यक्ति को घुसने नहीं दिया जा रहा है। ब्यूरो
शहर और गांव में ड्रोन कैमरों से नजर
टनकपुर (चंपावत)। लॉकडाउन पर पुलिस टनकपुर और बनबसा में ड्रोन कैमरे से नजर रख रही हैं। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि लॉकडाउन अवधि में पुलिस कर्मी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त कर नियमों का उल्लंघन करने वालों को चिन्हित कर रही हैं। कहा कि गैर जरूरी कार्य से घरों के बाहर घूमने वालों पर पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद

लोहाघाट के भीड़भाड़ वाले स्टेशन बाजार में पसरा सन्नाटा।- फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन