{"_id":"6331e3c7521df741f75989a9","slug":"sikh-pilgrims-bus-saved-from-falling-into-a-ditch-on-swanla-champawat-news-hld477044466","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वांला पर खाई में गिरने से बची सिख श्रद्धालुओं की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वांला पर खाई में गिरने से बची सिख श्रद्धालुओं की बस
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला में संकरी जगह पर रीठा साहिब जा रहे तीर्थयात्रिय?
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। पंजाब के बठिंडा से रीठा साहिब गुरुद्वारे जा रही सिख श्रद्धालुओं की बस सोमवार दोपहर करीब तीन बजे स्वांला के पास खाई में गिरने से बच गई। बस का एक टायर संकरी सड़क वाले हिस्से से बाहर हो गया। सड़क का यह हिस्सा इसी माह हुई मूसलाधार बारिश में बुरी तरह टूट गया था। बाद में क्रेन की मदद से बस को निकाला जा सका। बस में चालक सहित 50 श्रद्धालु सवार थे। बस फंसने से ढाई घंटे तक आवाजाही भी बाधित रही।
बठिंडा से रीठा साहिब जा रही बस (एचआर 62 ए/ 3231) सोमवार दोपहर 3:08 बजे टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला के पास संकरी सड़क पर अटक गई। चालक गुरप्रीत सिंह ने बस को खाई से बचाते हुए आगे निकालने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सका।
स्वांला में इस स्थान पर मोड़ होने के साथ सड़क की चौड़ाई महज तीन मीटर बची है। इसके बाद सभी यात्री बस से उतर सुरक्षित जगह पहुंचे। बाद में चल्थी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन से बस को संकरी सड़क से आगे बढ़ाया। शाम 5:47 बजे एनएच पर आवाजाही सुचारु हो सकी।