{"_id":"5787db714f1c1b067b13d68d","slug":"si-s-passing-out-parade","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस उपनिरीक्षक बने राकेश और सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस उपनिरीक्षक बने राकेश और सुनील
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
एसआई की पासिंग आउट परेड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। देहरादून में पुलिस उपनिरीक्षक की हुई पासिंग आउट परेड में क्षेत्र के दो युवा भी शामिल थे। रायनगर चौड़ी के राकेश राय और मूल रूप से ठांटा गांव निवासी सुनील सुतेड़ी अपने गांवों के पहले नौजवान हैं, जिन्हें उप निरीक्षक बनने का गौरव मिला है। राकेश के पिता पूरन चंद्र राय सेवानिवृत्त शिक्षक, मां हेमा देवी गृहणी, अग्रज सुनील राय सेना में हैं, जबकि बहन निशा का चयन प्रवक्ता पद पर हुआ है।
विज्ञापन
राकेश का कहना है कि माता-पिता, गुरुजनों के आशीर्वाद से उन्हें एसआई बनने का मौका मिला है। उन्हें अपने बड़े भाई सुनील से इसकी प्रेरणा मिली। वहीं युवा सुनील सुतेड़ी ने भी एसआई बनकर परिवार का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
उनके पिता केदार दत्त सुतेड़ी व्यवसायी, मां जानकी देवी गृहणी हैं। भाई दीपक राजकीय ठेकेदार हैं। सुनील का कहना है कि उनके ताऊ हरीश चंद्र सुतेड़ी लगातार आगे बढ़ने को प्रेरित करते थे। कामयाबी का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों समेत बड़े भाई दानू सुतेड़ी को देते हैं।
विज्ञापन