{"_id":"57a4bdc34f1c1b39302b8f33","slug":"shubham-reach-the-final-of-the-all-india-dance-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":" ऑल इंडिया डांस कंप्टीशन के फाइनल में पहुंचा शुभम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल इंडिया डांस कंप्टीशन के फाइनल में पहुंचा शुभम
सतीश जोशी ‘सत्तू’/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 05 Aug 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
शुभम तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्यारकूड़ा निवासी 17 वर्षीय दिव्यांग शुभम आल इंडिया डांस कंप्टीशन के फाइनल में पहुंच गया है। हरियाणा के गुरुग्राम में 13 अगस्त को शुभम फाइनल मुकाबले में अपने सोलो डांस का जलवा बिखेरेगा। शुभम तिवारी की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
शारीरिक रूप से कमजोर और लंबाई में छोटा होने के बाद भी शुभम में डांस के प्रति जुनून है। वह नौ वर्ष की उम्र से ही फ्री स्टाइल डांस में महारत हासिल करने के साथ विभिन्न मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुका है। शुभम की डांस के प्रति दीवानगी को देखते हुए उसकी ओर से भेजे गए वीडियो के बाद गुरुग्राम हरियाणा की स्टेजवाइव संस्था ने राष्ट्रीय स्तर की डांस प्रतियोगिता के लिए उसका चयन किया।
शुभम ने 31 जुलाई को गुरुग्राम में अपने फ्री स्टाइल डांस के जलवे बिखेरकर दर्जनों प्रतिभागियों में से अंतिम चार में शामिल होने में सफलता प्राप्त की है। सेमीफाइनल में उसने आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीं पे’ के शीर्षक गीत पर अपनी प्रस्तुति देकर फाइनल में जगह बनाई है। अब शुभम फाइनल मुकाबले के लिए ‘कैसे बताएं क्यों तुझे चाहें, यारा बता न पाएं’ गाने पर अपना सोलो डांस प्रस्तुत करने की तैयारियों में जुटे हैं। फाइनल प्रतियोगिता के निर्णायकों में डांस इंडिया डांस से जुड़े हरून राव और हर्षित पंवार शामिल हैं। शुभम का कहना है कि सेमीफाइनल में सलेक्ट होने के बाद उसके आत्मविश्वास में काफी बढ़ोतरी हुई है।