{"_id":"60539ec68ebc3edc0649c7d0","slug":"shramdaan-villagers-put-plaster-in-school-building-champawat-news-hld418699224","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमदान: ग्रामीणों ने स्कूल भवन में कर डाला प्लास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमदान: ग्रामीणों ने स्कूल भवन में कर डाला प्लास्टर
विज्ञापन
श्रमदान से प्लास्टर से सुसज्जित चल्थिया का राजकीय स्कूल भवन।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। पाटी ब्लॉक के चल्थिया गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल के अधूरे भवन को ग्रामीणों ने खुद-ब-खुद पूरा कर दिया। स्कूल प्रबंध समिति (एसएमसी) और ग्रामीणों ने अधूरे पड़े भवन का श्रमदान से प्लास्टर कर डाला।
स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने बताया कि चल्थिया स्कूल में 2016-17 में मरम्मत के लिए 5.50 लाख रुपये मंजूर हुए थे। इस राशि से स्कूल भवन का निर्माण किया गया। लेकिन धन की कमी से प्लास्टर नहीं हो सका।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार आग्रह करने के बावजूद बजट न मिलने से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और स्कूल के सौंदर्यीकरण के लिए एसएमसी और स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान किया। ग्रामीणों ने 11 दिन तक श्रमदान करने के अलावा स्थानीय लोगों ने सीमेंट सहित तमाम सामग्री के लिए 35 हजार रुपये से अधिक दान भी किए। प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि चल्थिया में 35 छात्र-छात्राएं हैं। इधर जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) सत्यनारायण ने बताया कि मिली रकम से स्कूल का निर्माण पूरा हुआ, लेकिन धन कम होने से प्लास्टर नहीं हो सका। श्रमदान करने वालों में रमेश चंद्र जोशी, प्रकाश सिंह, नीलावती देवी, मदन राम, कुशल सिंह, राजेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह, रतन सिंह, नीरज सिंह, जगदीश सिंह, मदन सिंह, भुवन राम, अशोक सिंह, पान सिंह, दरबान सिंह, लक्ष्मण सिंह, चंदन, महेश जोशी आदि शामिल थे।