फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Shopkeepers narrowly escaped in Bhairav temple drain

पूर्णागिरि धाम में ऊफनाए भैरव मंदिर नाले में बहने से बचा स्कूटी सवार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers narrowly escaped in Bhairav temple drain
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में स्कूटी सवार एक दुकानदार उफनाए भैरव मंदिर नाले में बहने से बाल-बाल बचा। उसकी स्कूटी काफी दूर तक बह गई थी, जिसे बमुश्किल निकाला गया।
विज्ञापन

गत शनिवार को दोपहर बाद हुई बारिश से क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर आ गए थे। बताया गया कि भैरव मंदिर का नाला भी उफान पर था। देर शाम भैरव मंदिर निवासी दुकानदार जनार्दन पांडे उर्फ पप्पू (55) टनकपुर से अपनी स्कूटी (यूके03/4042) में वापस घर लौट रहा था। बताया गया कि भैरव मंदिर के उफनाए नाले को वह स्कूटी में सवार होकर पार करने का प्रयास कर रहा था कि तेज प्रवाह में वह स्कूटी समेत बहने लगा। गनीमत रही कि वह स्कूटी छोड़कर नाले से बाहर निकल आया, वरना बह जाता। सूचना पर क्षेत्र के दुकानदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह जनार्दन को नाला पार कराया और नाले में बहकर दूर पहुंची स्कूटी को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed