{"_id":"584d79c24f1c1b753a2c36c8","slug":"shifting-diet-the-people-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायट शिफ्टिंग को लेकर लोगों में गुस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायट शिफ्टिंग को लेकर लोगों में गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Sun, 11 Dec 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) को अन्यत्र स्थानांतरित करने से लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। राकड़ी फुलारा गांव में डायट का बहुउद्देश्यीय भवन बनाने पर क्षेत्रीय लोगों ने नाराजगी जताई। डायट को अन्यत्र स्थानांतरित करने और लोहाघाट डायट परिसर में बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
रिटायर्ड जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रहलाद सिंह मेहता की अध्यक्षता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी के संचालन में हुई बैठक में कहा गया कि लोहाघाट में 2002 में खुले मिनी डायट को उच्चीकृत कर पूर्ण डायट का दर्जा दिया गया। साथ ही भूमि हस्तांतरित भी कर ली गई है पर इसके बावजूद इसकी शिफ्टिंग की कोशिश की जा रही है।
लोहाघाट डायट परिसर में बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर क्षेत्रीय लोगों को साथ लेकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन भूपाल मेहता, विमल कलौनी, गिरीश राय, सीएस बगौली, गोविंद बोहरा, सचिन जोशी, नवीन बोहरा, दिनेश ढेक, सुनील चौबे, अमित साह, दीपक सुतेड़ी, श्याम ढेक, त्रिलोचन उपाध्याय, दीप चतुर्वेदी, बलवंत करायत, एलएम जोशी आदि लोगों ने विचार रखे।
विज्ञापन
विधायक ने दिया अल्टीमेटम
लोहाघाट के विधायक और भाजपा नेता पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा कि लोहाघाट डायट को साजिश के तहत अन्यत्र स्थानांतरित करने की किसी भी कोशिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इस मामले को लेकर उन्होंने मुख्य सचिव रामास्वामी और अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण की निदेशक सीमा जौनसारी से मिलकर उन्हें इस संबंध में जानकारी देकर अपना विरोध जताया है। निदेशक ने अपर निदेशक (माध्यमिक शिक्षा), सीईओ नैनीताल व चंपावत की तीन सदस्यीय टीम बनाकर मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने डायट को अन्यत्र स्थानांतरित करने की सूरत में आंदोलन का अल्टीमेटम दिया है।