फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sharda the up-stream and a half hours under evacuation stalled

शारदा के अप स्ट्रीम में डेढ़ घंट निकासी ठप रखी

Mon, 02 Jan 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Mon, 02 Jan 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Sharda the up-stream and a half hours under evacuation stalled
प्रदर्शन करते ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

खनन विभाग की तरफ से ट्रैक्टर ट्राली से भी खनिज निकास की अनुमति दिए जाने से नाराज शक्तिमान ट्रक स्वामियों ने सोमवार को करीब डेढ़ घंटे तक खनिज निकास ठप रखी। खनन प्रभारी हरीश पाल के जल्द हल निकालने के आश्वास पर निकासी शुरू की गई।
शारदा से खनिज निकासी सिर्फ शक्तिमान ट्रकों से ही की जाती है, लेकिन इस बार विभाग ने खनिज निकासी के लिए किए गए वाहनों के पंजीकरण के साथ ही ट्रैक्टर ट्राली का भी पंजीकरण किया। सोमवार सुबह अप स्ट्रीम खनन क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्राली खनिज निकासी के लिए पहुंची तो शक्तिमान ट्रक मालिक ने विरोध में निकास ठप कर दी। शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष योगी ज्याल के नेतृत्व में शक्तिमान ट्रक मालिकों ने ट्रैक्टर ट्राली के पंजीकरण का विरोध किया। मौके पर पहुंचे खनन प्रभारी ने ट्रक मालिकों से वार्ता में आश्वस्त किया कि समस्या को शीघ्र हल निकाला जाएगा। इसके बाद ट्रक मालिकों ने निकासी शुरू की। विरोध प्रदर्शन में सुनील सिंह, पूरन महर, कुंदन महरा, प्रदीप, दीपक सिंह, राजेश भट्ट, खड़क सिंह, कृष्ण सिंह, विशाल सिंह, पप्पू त्रिपाठी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन

उधर, खनन प्रभारी हरीश पाल का कहना है कि शासन के आदेश पर ही ट्रैक्टर ट्राली का खनिज निकासी के लिए पंजीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि शासनादेश में सिर्फ ट्रैक्टर ट्राली ही नहीं बल्कि डंपर, ट्रक या अन्य कोई कामर्शियल वाहनों का पंजीकरण कर खनिज निकासी की अनुुमति देने के आदेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed