फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sharda's water level increased, vehicles stopped from barrage

शारदा का जलस्तर बढ़ा, बैराज से वाहनों का संचालन बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sharda's water level increased, vehicles stopped from barrage
टनकपुर के स्नानघाट को ध्वस्त करते उफनाई शारदा। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। शारदा के उफान से करोड़ों की लागत से बने स्नानघाट को खतरा हो गया है। नदी के तेज प्रवाह से धंसी स्नानघाट की करीब 20 मीटर सुरक्षा दीवार नदी में समा गई। सुरक्षा दीवार ध्वस्त होने से अब घाट के फर्श में तेजी से कटाव का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने घाट के आसपास के लोगों को सचेत कर घाट में आवाजाही रोक दी है। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने निरीक्षण कर सिंचाई विभाग को तेजी से घाट में सुरक्षा कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बारिश से शारदा नदी उफान पर है। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी नदी का जल स्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक रहा। गांवों की ओर भू-कटाव करने के साथ ही शारदा के उफान ने अब करोड़ों की लागत से बने टनकपुर के स्नानघाट को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। उत्तरी छोर पर फर्श का बड़ा हिस्सा धंसने के बाद करीब 20 मीटर सुरक्षा दीवार भी धंस गई थी, जो बृहस्पतिवार रात ढहकर नदी में समा गई है। सुरक्षा दीवार ध्वस्त होने के बाद अब घाट के फर्श में तेजी से कटाव शुरू हो गया है, जिससे समूचे घाट की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने घाट का निरीक्षण कर सिंचाई विभाग, पुलिस और नगर पालिका प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शारदा नदी में पानी अधिक है। इस कारण स्नानघाट के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत संभव नहीं है, लेकिन वायर क्रेट्स डालकर कटाव रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डीसी कांडपाल, उप खंड अधिकारी, सिंचाई विभाग, टनकपुर।
जलस्तर बढ़ने पर बैराज से वाहनों का संचालन बंद
बनबसा (चंपावत)। पहाड़ों में हुई वर्षा से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया। सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 1.29 लाख क्यूसेक पहुंच गया। इसके बाद बनबसा स्थित यूपी सिंचाई विभाग के शारदा बैराज प्रशासन ने रेड अलर्ट कर सुरक्षा के तहत बैराज पर वाहनों का संचालन रोक दिया। बृहस्पतिवार को पिछले 24 घंटों में क्षेत्र में 26 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से बढ़कर 1.29 लाख क्यूसेक पहुंच गया, जबकि प्रात: छह बजे नदी का जलस्तर 98281 क्यूसेक था। प्रभारी बैराज अटेंडेंट जेई संजय सिंह ने बताया कि पहाड़ों में हुई वर्षा के बाद नदी का जलस्तर बढ़ा है। बताया कि सुबह 10 नदी जलस्तर घटकर 1.20 लाख क्यूसेक रह गया था, लेकिन दोपहर 12 बजे नदी का जलस्तर बढ़कर 1.27 लाख क्यूसेक हो गया। शाम छह बजे 1.34 लाख क्यूसेक पानी आया। नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से कम होने के बाद ही बैराज पर से वाहनों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed