फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sharda river two children

Champawat News: नहाते वक्त शारदा में डूबे दो बच्चे, तीसरे ने किसी तरह बचाई जान

Tue, 28 Feb 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 28 Feb 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Sharda river two children
शारदा में डूबे अंकित की रोती-बिखलती नानी को सांत्वना देती महिलाएं। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। नहाते वक्त नदी के तेज प्रवाह की चपेट में आने से दो बच्चे शारदा में डूब गए। एसडीआरएफ और पुलिस की तैराक टीम खोज में जुटी है। देर शाम खबर लिखे जाने तक खोज जारी थी। इधर डूबे बच्चों के घरों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


यूपी के बरेली जिले के फरीदपुर निवासी अंकित (10) पुत्र सुमित कुमार, अमित (8) पुत्र हरीश राज और शारदा चुंगी काॅलोनी निवासी अभी (8) पुत्र रामकिशन मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे स्नानघाट से लगभग दो सौ मीटर दूर शारदा में नहा रहे थे। इस दौरान तीनों बच्चे नदी के तेज प्रवाह की चपेट में आने से डूबने लगे। आठ वर्षीय अभी तो किसी तरह बचकर नदी से बाहर निकल आया, लेकिन अंकित और अमित काफी दूर तक बहते चले गए। घबराए अभी ने फौरन स्नानघाट पर पहुंच कर वहां तैनात जल पुलिस के जवानों और डूबे बच्चे के परिजनों को सूचना दी। घटना का पता चलते ही बच्चों के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


परिजन और कॉलोनी के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। एसडीएम सुंदर सिंह, सीओ अविनाश वर्मा और कोतवाल चंद्रमोहन सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे पूछताछ कर एसडीआरएफ और पुलिस टीम को सर्च अभियान तेज करने के निर्देश दिए। कोतवाल सिंह ने बताया कि डूबे बच्चों की खोज जारी है। देर शाम तक दोनों बच्चों का कुछ पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन



नानी के घर आया था अंकित, आज लौटना था घर
टनकपुर (चंपावत)। शारदा में डूबा फरीदपुर, बरेली निवासी दस वर्षीय किशोर अंकित पांच दिन पहले ही शारदा चुंगी काॅलोनी निवासी अपनी नानी फूलमाला के घर आया था। जिसे नानी बुधवार को घर पहुंचाने के लिए फरीदपुर जाने वाली थीं, लेकिन क्या पता था कि इससे पहले ही इस अनहोनी से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटने वाला है।



एक माह पहले ही मजदूर माता-पिता के पास रहने आया अमित
टनकपुर (चंपावत)। शारदा में डूबा आठ वर्षीय अमित एक माह पहले ही मजदूर माता-पिता के पास रहने टनकपुर आया था। परिवार के लोगों ने बताया कि अमित के माता-पिता यहां शारदा चुंगी कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। अमित एक माह पहले ही दादा-दादी को छोड़कर भोलापुर पीलीभीत उनके पास यहां रहने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed