फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sharda Ghat to be redeveloped with Rs 107.35 crore, funds approved

Champawat News: शारदा घाट का 107.35 करोड़ रुपये से पुनर्विकास होगा, धन स्वीकृत

Thu, 01 Jan 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 01 Jan 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Sharda Ghat to be redeveloped with Rs 107.35 crore, funds approved
टनकपुर (चंपावत)। सीएम पुष्कर सिंह धामी की पहल पर भव्य शारदा घाट का निर्माण और पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधा का कार्य होगा। शासन ने उत्तराखंड निवेश और आधारभूत संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) के अंतर्गत प्रस्तावित शारदा घाट पुनर्विकास परियोजना के लिए 107.35 करोड़ रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में विकास के लिए भी 5.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इसकी पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

राज्य में धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता देते हुए परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत कुल स्वीकृत धनराशि 107.35 करोड़ की 40 प्रतिशत राशि 42.94 करोड़ की प्रथम किस्त शासन ने जारी कर दी है। परियोजना का निर्माण कार्य पीआईयू, सिंचाई विभाग की ओर से किया जाएगा। शारदा नदी के तट को आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें घाट क्षेत्र में सौंदर्यीकरण, पैदल पथ, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा और स्वच्छता व्यवस्थाओं का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

शारदा रिवरफ्रंट परियोजना के अंतर्गत पूर्णागिरि मंदिर और पहुंच मार्ग पर वन सूचना केंद्र, सहायक सुविधाओं का विकास और भीड़ प्रबंधन कार्य के लिए शासन ने 5.34 करोड़ की प्रथम किस्त के रूप में 40 प्रतिशत धनराशि 2.136 करोड़ रुपये जारी कर दी है। इससे लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम यात्रा सुविधा मिलेगी। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि दोनों ही जिले की दूरगामी महत्व की योजनाएं हैं। इन परियोजनाओं से पर्यटन को बढ़ावा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही जिले की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed