{"_id":"5777f88c4f1c1bd34979b5f1","slug":"sharda-barrage-happened-again-on-red-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर हुआ शारदा बैराज पर रेड अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर हुआ शारदा बैराज पर रेड अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Sat, 02 Jul 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
फिर हुआ शारदा बैराज पर रेड अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही शनिवार को दूसरे दिन भी शारदा बैराज पर रेड अलर्ट रहा। इस दौरान बैराज से वाहनों के संचालन पर रोक रही। जिसके चलते भारत नेपाल के बीच वाहन नहीं चल सके। कुछ समय के लिए केवल दोपहिया वाहन चालकों को ही बैराज से आवाजाही की इजाजत दी गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को पहाड़ों में हुई वर्षा के बाद शारदा का जलस्तर सर्वाधिक 276915 क्यूसेक पहुंच गया था। शुक्रवार देर रात शारदा का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से कम हुआ। शनिवार को फिर सुबह दस बजे नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक पहुंच गया। बैराज अटैंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार की सुबह दस बजे नदी का जलस्तर 114000 क्यूसेक पहुंच गया। दोपहर बाद एक बजे नदी का जलस्तर 102136 क्यूसेक हो गया था। बैराज पर वाहनों के संचालन पर रोक हो से भारत-नेपाल के बीच आवाजाही करने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बारिश से आम जनजीवन हुआ प्रभावित
लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन खासा अस्त व्यस्त हो गया। जगह-जगह जलभराव की स्थित बनी रही। कीचड़ से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। सुबह समय होने वाली मूसलाधार बारिश के कारण स्कूलों में रेनी डे घोषित कर अवकाश कर दिया गया। क्षेत्र का कारोबार भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हुई बारिश से आम जनजीवन खासा प्रभावित हो गया। क्षेत्र के कई गांव में जल भराव ने परेशानियां पैदा की। संपर्क मार्गों पर कीचड़ और जलभराव से ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों में कारोबार में सत्तर प्रतिशत तक गिरावट आई। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि नेपाली ग्राहकों के यहां न पहुंचने से कारोबार ठंडा रहा।