फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Shanti yatra at the district headquarters on the occasion of Shiva Jayanti

शिव जयंती के मौके पर जिला मुख्यालय में निकली शांति यात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Shanti yatra at the district headquarters on the occasion of Shiva Jayanti
चंपावत में शांति यात्रा निकालते ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से शिव जयंती के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय में शांति यात्रा का आयोजन किया गया। पर्यटक आवास गृह से निकली शांति यात्रा का जीआईसी चौक में समापन किया गया।
विज्ञापन

सेवा केंद्र संचालिका ज्योति ने बताया कि यात्रा निकालने का मुख्य उद्देश्य जन जन तक यह संदेश पहुंचाना है कि निराकार शिव परमपिता का कलियुग की घोर रात्रि के समय में अवतरण होता है, जो कि वर्तमान समय चल रहा है। इसलिए सभी भाई बहनें घर गृहस्थ में रहते हुए अपना कार्य व्यवहार करते हुए कुछ समय अपने ईश्वर के लिए निकालें और उसकी स्मृति में रहकर हर कर्म करें। अपने अंदर की कमी और कमजोरी को त्याग कर ईश्वरीय ज्ञान स्नान से स्वयं को पावन बनाएं।
विज्ञापन

इस मौके पर दिल्ली मुख्य सेवाकेंद्र से आए रोहताश ने सभी को ईश्वरीय संदेश दिया कि एक निराकार शिव परमपिता परमात्मा है। शोभायात्रा में प्रधानाचार्य मनोज पंत, कैलाश खर्कवाल, राजेंद्र गहतोड़ी, प्रहलाद सिंह अधिकारी, भावना पांडेय, भारती, रूकमणी, नीमा बिष्ट, भागीरथी, दीपा खर्कवाल, चंद्रा पुनेठा, रीतिका वर्मा, चेतगिरी, मल्लिकार्जुन राव, मदन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed