{"_id":"571a582a4f1c1bd4518b5310","slug":"seven-times-of-disaster-will-work-desk-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा के समय काम करेगा सेवन डेस्क सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा के समय काम करेगा सेवन डेस्क सिस्टम
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 22 Apr 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
सेवन डेस्क सिस्टम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा के दौरान कम समय में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर लोगों को राहत देने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की दो दिनी कार्यशाला शुरू हो गई है।
जिला कार्यालय सभागार में हुई कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ बीबी गडनायक ने कहा कि पूरे देश के लिए एक सिस्टम तैयार किया गया है जो सेवन डेस्क सिस्टम के स्थान पर संपूर्ण देश में एक समान रूप से कार्य करेगा। उन्होंने घटना प्रतिक्रिया प्रणाली के सफल क्रियान्वयन के लिए टास्कफोर्स टीम को गठित कर समय समय पर अभ्यास के लिए तैयार रहने की बात कही। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि 25 अप्रैल को वॉकी टाकी और वायरलेस सिस्टम का अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आपदा की तैयारियों का जायजा और कमियों को दूर करने के लिए माह के अंत तक माकड्रिल का अभ्यास प्रस्तावित है।
उन्होंने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए माकड्रिल अभ्यास के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। कार्यशाला में एडीएम जेएस राठौर, सीडीओ हरगोविंद भट्ट, एसडीएम सीएस डोबाल, भगत सिंह फोनिया, निर्मला बिष्ट, नरेश दुर्गापाल, सीमा विश्वकर्मा, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, युवा कल्याण अधिकारी हरीश जोशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।