{"_id":"5ec8c1c58ebc3e90a55e5343","slug":"seven-migrents-covid-19-positive64","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर, बनबसा में सात प्रवासी मिले कोरोना पॉजीटिव, मचा हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर, बनबसा में सात प्रवासी मिले कोरोना पॉजीटिव, मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना संक्रमण से अब तक बचे चंपावत जिले में एक झटके में 7 कोरोना पॉजीटिव केस सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग और अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। पॉजीटिव मिले चार युवक मुबंई से 21 मई को आए थे, जिन्हें पर्यटक आवास गृह टनकपुर में क्वारंटीन किया गया था, जबकि तीन अन्य युवक नोएडा और गुरुग्राम से पहले ही आ गए थे, जिन्हें उन्हीं के क्षेत्र के क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया था। संक्रमित सातों युवकों को इलाज के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि मुंबई से लौटे चारों युवक चंपावत व लोहाघाट के रहने वाले हैं, जो रोडवेज की दो बसों से 21 मई को आए थे, उन बसों में 74 लोग सवार थे। जिसमें 10 चंपावत के, 47 पिथौरागढ़ के, एक सितारगंज का, 10 रुद्रपुर के और छह बसों के चालक-परिचालक शामिल थे।
डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि इसकी सूचना संबंधित जिलों के प्रशासन को दे दी गई है। इसके अलावा तीन अन्य संक्रमित युवक बनबसा के रहने वाले हैं, जो पांच दिन पूर्व आए थे। इनमें एक युवक नोएडा और दो गुरुग्राम से आए हैं। जिन्हें बनबसा में उन्हीं के क्षेत्र के क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया है। एसीएमओ डॉ. हयांकी ने बताया कि सभी संक्रमितों को अब टनकपुर व बनबसा से इलाज के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजा जा रहा है। इन सभी संक्रमितों की उम्र 22 से 46 साल के बीच है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम इन सभी की ट्रेवल हिस्ट्री खंगालने में जुट गई है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि एहतियातन इन संक्रमितों की स्क्रीनिंग, सैंपलिंग और इनके संपर्क में आए लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
--::: अलर्ट की गई स्वास्थ्य टीमें : एसडीएम ::: " स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। संक्रमित पाए गए लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री और इनके संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। जिन सेंटरों में ये लोग क्वारंटीन किए गए थे, उन सेंटरों में रह रहे अन्य लोगों पर भी एहातियातन निगरानी रखने और कोरोना संक्रमण से बचाव को हर जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।" -दयानंद सरस्वती, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन